Ad

चंदन के फायदे

हर तरह की मिट्टी में उत्पादित होने वाले सफेद चंदन की खेती से बनें अमीर

हर तरह की मिट्टी में उत्पादित होने वाले सफेद चंदन की खेती से बनें अमीर

सफेद चंदन की खेती किसी भी तरह की मृदा में की जा सकती है। सफेद चंदन बंजर, धूस, पथरीली और ऊसर मृदा में भी तीव्रता के साथ उन्नति करता है। समय के चलते पढ़े-लिखे लोगों की रुचि भी खेती के प्रति बढ़ती जा रही है। वर्तमान में अच्छे- खासे वेतन वाली नौकरी को छोड़कर इंजीनियर और एमबीए पास युवक कृषि के अंदर अपने हाथ आजमा रहे हैं। विशेष बात यह है, कि इस प्रकार के प्रोफेशनल युवा वैज्ञानिक ढ़ंग से कृषि कर रहे हैं, जिससे उनको ज्यादा मुनाफा हो रहा है। कोई उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे प्रदेशों में सेब की खेती कर रहा है, तो कोई अखरोट और आंवले की बागवानी कर रहा है। परंतु, इन युवाओं को यह पता होना जरूरी है, कि सफेद चंदन की खेती में इन फसलों की तुलना में अधिक मुनाफा होता है। यदि युवा सफेद चंदन की पैदावार करते हैं, तो लाखों नहीं करोड़ों में मुनाफा कमाऐंगे।

सफेद चंदन की खेती इन राज्यों में की जा सकती है

मीडिया एजेंसियों के अनुसार, सफेद चंदन का उत्पादन उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी किया जा सकता है। बहुत सारे किसानों ने तो इन राज्यों में सफेद चंदन की खेती चालू भी कर दी है। सफेद चंदन की लकड़ी काफी ज्यादा महँगी होती है। बाजार में इसकी कीमत 8 से 10 हजार रुपये प्रतिकिलो है। विदेशों में एक किलो सफेद चंदन का भाव 25 हजार रुपये है। मतलब कि चंदन के एक पेड़ से लाखों रुपये की आमदनी की जा सकती है। एक एकड़ में सफेद चंदन की खेती चालू करने पर एक लाख रुपये का खर्चा आता है। परंतु, 14 से 15 वर्ष के उपरांत इससे आप करोड़ों रुपये की आमदनी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
चंदन के समान मूल्यवान इन पेड़ों की लकड़ियां बेचकर होश उड़ाने वाला मुनाफा हो सकता है

सफेद चंदन से निर्मित किए जाने वाले उत्पाद

सफेद चंदन औषधीय गुणों से संपन्न होता है। इसका इस्तेमाल खिलौने, परफ्यूम, हवन सामग्री, अगरबती, कंठी माला और साबुन बनाने में किया जाता है। चंदन से निर्मित किए गए साबुन और परफ्यूम काफी ज्यादा महंगे बिकते हैं। यदि किसान भाई सफेद चंदन की खेती करते हैं। तब उनकी कुछ वर्षों के बाद जिंदगी ही बदल जाएगी।

सफेद चंदन की खेती के लिए हर प्रकार की मृदा उपयुक्त है

सफेद चंदन की खेती हर तरह की मृदा में की जा सकती है। यह पथरीली, बंजर, धूस और ऊसर मृदा में भी तेजी के साथ विकास करता है। हालाँकि, इस सब के बावजूद भी दोमट मृदा सफेद चंदन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसका उत्पादन शुरू करने से पूर्व भूमि को सही ढंग से तैयार कर लें। दो पौधों के मध्य कम से कम 10 फीट की दूरी अवश्य रखें। एक एकड़ में चंदन के 400 से ज्यादा पौधे लगाए जा सकते हैं। साथ ही, समय- समय पर इसकी सिंचाई भी करते रहें। मुख्य बात यह है, कि जिस खेत में आपने सफेद चंदन के पौधे लगाए हैं, उसके अंदर जल निकासी की भी बेहतरीन सुविधा होनी चाहिए। खेत में जलभराव होने की स्थिति में पौधों को काफी हानि भी हो सकती है।
लाल चंदन की खेती से किसान कुछ ही वर्षों में मालामाल हो सकते हैं

लाल चंदन की खेती से किसान कुछ ही वर्षों में मालामाल हो सकते हैं

यदि आप भी अपने खेतों में चंदन की खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए यह लेख एक बार अवश्य पढ़ लें। जिससे कि आप कम वक्त में इससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा उठा सकें। जैसा कि हम जानते हैं, कि भारत के अधिकांश ग्रामीण लोग खेती करके ही अपना जीवन यापन करते हैं। परंतु, आज के दौर में देखा जाए तो किसान खेती से ज्यादा धन नहीं कमा पा रहे हैं। कुछ किसानों ने तो पारंपरिक खेती को छोड़कर बाकी तरीकों को अपनाना चालू कर दिया है।

लाल चंदन की खेती करेगी मालामाल

परंतु, आज हम आपके लिए ऐसी कृषि की जानकारी लेकर आए हैं, जिसको अपनाकर आप करोड़पति तक बन सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। केवल थोड़ा सा धैर्य धारण करना पड़ेगा। अर्थात एक बार इस पौधे को अपने खेत में रोपने के पश्चात आपको कुछ वर्षों तक प्रतीक्षा करनी होगी। दरअसल, जिस खेती की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम लाल सोना की खेती है। बतादें कि आज के समय में यह विश्व भर में सबसे ज्यादा मुनाफे का व्यवसाय साबित हो रही है। ये भी पढ़े:
15 बीघे में लाल चंदन की खेती कर कैसे हुआ किसान करोड़पति

लाल चंदन को लाल सोना क्यों बोलते हैं

दरअसल, आज हम जिस लाल सोने की चर्चा कर रहे हैं, उसको बाजार में चंदन भी कहा जाता है। इसकी कीमत देश-विदेश के बाजार में काफी ज्यादा होती है। यदि आप अपने खेत में लाल सोने के पौधों को रोपते हैं, तो आप कुछ ही वर्षों के अंदर इसको बाजार में बेचकर करोड़ों रुपए आसानी से कमा सकते हैं। फिलहाल, आपके दिमाग में यह बात आ रही होगी कि यदि इसकी खेती की मांग और कीमत इतनी ज्यादा है, तो भारत का प्रत्येक किसान लाल सोने की खेती क्यों नहीं करता है। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इसकी खेती करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए किसानों को काफी दीर्घ काल तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। वहीं, समय-समय पर इसकी देखभाल से लेकर बहुत सारे जरूरी काम भी करने होते हैं।

लाल चंदन के एक पेड़ की कीमत

भारतीय बाजार में लाल सोना मतलब की चंदन के पेड़ की कीमत लाखों में होती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार में इसके एक ही पेड़ की कीमत लगभग 6 लाख रुपए तक होती है।

चंदन के पेड़ की खेती हेतु सरकारी सहायता

भारत सरकार की ओर से भी चंदन के पेड़ की खेती करने के लिए आर्थिक रूप से सहायता की जाती है। मीडिया खबरों के अनुसार, लाल सोना मतलब कि चंदन की खेती के लिए सरकार से किसानों को 28-30 हजार रुपए तक आर्थिक रूप से सहायता की जाती है। ये भी पढ़े: चंदन के समान मूल्यवान इन पेड़ों की लकड़ियां बेचकर होश उड़ाने वाला मुनाफा हो सकता है

एक हेक्टेयर भूमि में लाल चंदन के कितने पौधे लगेंगे

यदि आप बाजार के अंदर इसके एक पौधे को खरीदने के लिए जाते हैं, तो आपको इसका एक ही पौधा 100 से लेकर 150 रुपए तक पड़ेगा। वहीं, यदि आप अपने खेत के एक हेक्टेयर में इसकी खेती करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तकरीबन 600 पौधों की जरूरत पड़ेगी। जो कि 12 साल में अच्छे से तैयार हो जायेंगे। समय के अनुरूप आपको इन 600 पेड़ों का भाव बाजार के अंदर मिलेगा। यदि हम वर्तमान भाव के अनुरूप बात करें तो आप लाल सोने के 600 पेड़ों से कम से कम 30 करोड़ रुपए अर्जित कर सकते हैं।